ePaper

Bihar News: नवजात के शव को मुंह में दबाकर घूम रहा था कुत्ता, नहीं बदल रहे बिहार के इस अस्पताल के हालात

Updated at : 17 Nov 2025 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: नवजात के शव को मुंह में दबाकर घूम रहा था कुत्ता, नहीं बदल रहे बिहार के इस अस्पताल के हालात

Bihar News: एसकेएमसीएच में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है. रविवार की शाम एक कुत्ता नवजात के शव को मुंह में दबाकर घूमता हुआ दिखा. यह देखकर स्थानीय लोग स्तब्ध रह गये. पूरे मामले की जांच चल रही है.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच के पास रविवार की शाम करीब पांच बजे एक कुत्ता नवजात के शव को मुंह में दबाकर घूमता हुआ दिखा. यह देखकर स्थानीय लोग स्तब्ध रह गये. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अहियापुर थाने को दी. पुलिस पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

झाड़ी में जाकर शव नोंचने लगा कुत्ता

घटना का वीडियो लोगों ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि प्रभात खबर वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. आसपास के दुकानदारों ने बताया कि कुत्ता एसकेएमसीएच की ओर से नवजात का शव लेकर आ रहा था. इसके बाद वह गेट नंबर तीन के पास एक दुकान के सामने झाड़ी में ले जाकर शव नोंचने लगा.

मामले की जांच शुरू

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो साल में इस तरह की यह तीन घटना है. अहियापुर थानेदार राेहन कुमार ने बताया कि एसकेएमसीएच के पास एक नवजात के शव काे कुत्ता नाेच रहा था. सूचना मिलने पर शव काे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. मामले की तहकीकात की जा रही है.

Also Read: Bihar News: भाजपा की ओर झुके लालू के लाल, तेज प्रताप ने राजग को दिया नैतिक समर्थन

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन