Bihar Flood: बिहार में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से हड़कंप !

Updated:
विज्ञापन
Bihar Flood: बिहार में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से हड़कंप !

Bihar Flood: बिहार में इन दिनों कई जिलों में झमाझम बारिश देखने के लिए मिल रहे हैं. ऐसे में मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिसके कारण लोगों के बीच बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से तमाम स्थिती पर नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Flood: बिहार के जिलों में इन दिनों बिजली, बादल गरजने के साथ-साथ झमाझम बारिश हो रही है. हालांकि, कहीं-कहीं लोगों को उमस वाली गर्मी भी झेलनी पड़ रही है. कुला मिलाकर देखें तो, इन दिनों दो तरह के मौसम बने हुए हैं. इधर, मौसम विभाग की ओर से 15 जून तक बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर अनुमान जताया गया है. लेकिन, इससे पहले ही बिहार के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. नदियों के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों को डराना शुरू कर दिया है. ऐसे में बात करें मुजफ्फरपुर की तो यहां के कटरा प्रखंड के लोगों के बीच हड़कंप मच गया है.

बाढ़ जैसे हालात हो रहे उत्पन्न

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड में बागमती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे लोगों के बीच भय का माहौल कायम हो गया है. दरअसल, नेपाल से निकलने वाली इस नदी का पानी कुछ ही घंटों में 3 से 4 फीट तक बढ़ गया, जिससे कटरा प्रखंड के दो दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. जानकारी के मुताबिक, बागमती नदी के किनारे कई गांव बसे हैं. उन गांवों के लिए कटरा प्रखंड मुख्यालय से जुड़ने का सिर्फ एक साधन पीपा पुल ही है. अब जलस्तर बढ़ने से पानी पुल पर चढ़ गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

पूरी स्थिती पर रखी जा रही नजर

लोगों के मुताबिक, अगर इसी तरह बागमती नदी का जलस्तर बढ़ता गया तो फिर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाएगा. इसके बाद लोगों को काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी. हालांकि, हालात की गंभीरता को समझते हुए एसडीएम ईस्ट अमित कुमार की ओर से बागमती नदी के एक्जीक्यूटिव को नजर रखने और संभावित बाढ़ को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया है. पूरी स्थिती पर नजर रखी जा रही है. बता दें कि, बिहार सरकार की ओर से बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर बड़ी बैठक भी हुई थी, जिसमें तमाम तरह के आदेश सीएम नीतीश की ओर से अधिकारियों को दिए गए थे.

Also Read: Bihar Rain Alert: बिहार के 18 जिलों में अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन