मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर समेत 2 की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
crime news

crime news

Bihar Crime: प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की हत्या के बाद डेढ़ साल तक शहर में भूमाफियाओं के गिरोह शांत रहे. प्लॉट पर वर्चस्व को लेकर भिड़ंत तो हुई, लेकिन सड़क पर गोलियां नहीं चली.

विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में जिला स्कूल के पास मंगलवार की देर शाम चाय दुकान के सामने बाइक सवार दो अपराधियों ने मुशहरी अंचल के राजस्व कार्यालय से जुड़े रहे प्रॉपर्टी डीलर मोहम्म जावेद समेत दो की गोली मारकर हत्या कर दी. दूसरा व्यक्ति जावेद का सहयोगी मुशहरी के तरौरा गोपालपुर निवासी राजू साह था. घटनास्थल से पुलिस ने सात खोखा और दो पिलेट जब्त किया है. मालीघाट निवासी जावेद रामबाग संस्कृत कॉलेज के पास परिवार के साथ रहता था.

प्रॉपर्टी डीलिंग में वर्चस्व को लेकर हत्या

प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस इसे प्रॉपर्टी डीलिंग में वर्चस्व व जमीन विवाद से जोड़कर देख रही है. सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जावेद चार-पांच लोगों के साथ दुकान पर चाय पी रहा था. इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जावेद के सीने और पेट में चार और उसके सहयोगी राजू को दो गोलियां लगीं. वारदात कर बदमाश हाथी चौक की ओर निकल भागे.

प्रॉपर्टी डीलिंग में फिर बहा खून

प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की हत्या के बाद डेढ़ साल तक शहर में भूमाफियाओं के गिरोह शांत रहे. प्लॉट पर वर्चस्व को लेकर भिड़ंत तो हुई, लेकिन सड़क पर गोलियां नहीं चली. हाल में कई विवादित जमीनों को लेकर कई गुटों में भिड़ंत हुई, लेकिन हत्या की वारदात नहीं हुई. मो. जावेद की हत्या से शहर में फिर जमीन के धंधे में वर्चस्व को लेकर हिंसा शुरू होने की आशंका जताई जा रही है.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन