बेकरी कारोबारी ने घर के किचन में फंदे से लटक दी जान
Updated at : 20 Jul 2025 11:51 PM (IST)
विज्ञापन

बेकरी कारोबारी ने घर के किचन में फंदे से लटक दी जान
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
नगर थाना के तिलक मैदान रोड में घर के किचन में फंदे से लटक कर बेकरी कारोबारी 47 वर्षीय मो. कुर्बान अली ने आत्महत्या कर ली. घटना रविवार की दोपहर नगर थाना क्षेत्र के एजाजी मार्केट के पास की है. परिजनों के सूचना के बाद मौके पर नगर थाना की पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. उसके बाद एफएसएल की टीम को बुलाया गया. टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किया. पुलिस की पूछताछ में परिजन व आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे. उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. वह बेकरी का दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे. घटना के वक्त घर पर पति पत्नी व बच्चे थे. इसी बीच कब उन्होंने आत्महत्या कर लिया पता ही नहीं चला. इसकी जानकारी किसी को नहीं मिली. मामला सामने आने के बाद परिवार वालों की बीच चीख पुकार मची है. इधर, दारोगा राहुल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है. मृतक की जेब सुसाइड नोट मिला है. घटना के पीछे की क्या वजह हो सकती है. इस संबंध में परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटायी जा रही है.सुसाइड नोट में लिखा -अपनी मर्जी से कर रहा हूं आत्महत्या
कुर्बान के कमरा में जब पुलिस जांच पड़ताल करने पहुंची, तो कमरा से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. जिस में लिखा था ” मैं कुर्बान अली अपनी परेशानी और तनाव भरी जिंदगी से ऊब चुका हू. मुझे बहुत तकलीफ है. मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूंतिलक मैदान रोड की घटनाफोटो दीपक 30 से32डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




