पारू बवाल में गोल्डेन दास समेत सात की जमानत अर्जी खारिज

पारू बवाल में गोल्डेन दास समेत सात की जमानत अर्जी खारिज
मुजफ्फरपुर. पारू में जातीय हिंसा, तनाव, पुलिस पर हमला के मामले में जेल में बंद गोल्डेन दास समेत सात की जमानत के आवेदन पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रिंस भारती ने खारिज कर दी. जिनकी जमानत खारिज की गयी है उनमें गोल्डेन दास, अरविंद कुमार, रंजन कुमार, रिकश कुमार, अरुण कुमार, रामानंद दास व सिकंदर कुमार शामिल हैं. बता दें कि पारू थाना के एक गांव में किशोरी की निर्मम हत्या के बाद जातीय उन्माद, हिंसा, लूटपाट, पुलिस पर हमला करके लॉ एंड ऑर्डर को भंग करने के मामले में गोल्डेन दास सहित 16 आरोपित को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने 16 नामजद व 250 अज्ञातों के खिलाफ पारू थाने में केस दर्ज किया है. गोल्डेन दास पर 23 प्राथमिकी गया, जहानाबाद, औरंगाबाद पटना में दर्ज हैं. इनमें से चार कांड में वह वांटेड है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










