डेंगू के बढ़े मामले पर ऑडिट का निर्णय

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
डेंगू के बढ़े मामले पर ऑडिट का निर्णय

Audit decision on increased dengue cases

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. डेंगू के बढ़ रहे मामले से चिंतित सरकार अब इसका धनात्मक ऑडिट करायेगी. यह ऑडिट विशेष टीम करेगी. इसमें जिला व राज्य के विशेषज्ञ शामिल हाेंगे. ऑडिट काे लेकर अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी सिविल सर्जन काे पत्र भेजा है. 24-25 में जिलावार कितने पाॅजिटिव मरीज मिले और किस स्थान पर अधिक संख्या में मिले, इसका ब्योरा जुटाया जायेगा. इलाके में पर्यावरण कि स्थिति, पीने की पानी की स्थिति, गंदगी, साफ-सफाई समेत अन्य कई बिंदुओं पर जांच की जायेगी. जिला मलेरिया पदाधिकारी डाॅ सुधीर कुमार ने बताया कि इस वर्ष 52 डेंगू पाॅजिटिव मरीज मिले हैं. इसमें किसी की मौत नहीं हुई है. इसमें सबसे अधिक मुशहरी पीएचसी में सात पाॅजिटिव मरीज पाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन