अवैध संबंध के शक में युवक पर जानलेवा हमला

Updated at : 26 Feb 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध संबंध के शक में युवक पर जानलेवा हमला

अवैध संबंध के शक में युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन

गरहां थाना क्षेत्र के बरहेता में हुई घटना, एसकेएमसीएच में भर्ती

प्रतिनिधि, बोचहां

गरहां थाना क्षेत्र के बरहेता में बुधवार को अवैध संबंध के विरोध में प्रेमिका के पति ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद लोगों की पहल पर युवक को बचाया गया. उसे गंभीर स्थिति में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे एसकेएमसीएच भेज दिया गया. युवक की पहचान गांव के ही पारसनाथ साह के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है. मामले को लेकर युवक के भाई ने बताया कि वह घर पर नहीं था. उसे गांव के लोगों ने फोन कर सूचना दी कि उसके भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है. घटना को लेकर उसने बताया कि अवैध संबंध का आरोप लगाकर उसके गांव के लोगों ने ही मिलकर उसके भाई पर जानलेवा हमला किया है, जिसमें वह बाल-बाल बच गया है. उसके बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है. गरहां थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन