ePaper

विधानसभा चुनाव: मतदाता सूची अपडेट पर जोर, दलों से सहयोग की अपील

Updated at : 18 Mar 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव: मतदाता सूची अपडेट पर जोर, दलों से सहयोग की अपील

सात जनवरी को जारी मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान लिंगानुपात 894 था. इसे बढ़ाने को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुरआगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव और प्राधिकृत प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में निर्वाचक सूची से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई. इसमें मतदाता सूची को अद्यतन करने और मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने पर जोर दिया गया. सात जनवरी, 2025 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक सूची के बाद प्राप्त दावा/आपत्ति संबंधी प्रपत्रों का निष्पादन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है. बताया गया कि सात जनवरी को जारी मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान लिंगानुपात 894 था. इसे बढ़ाने को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया गया. महिला मतदाताओं के मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर विशेष महत्व दिया गया. परिणामस्वरूप करीब दो माह में नौ सौ के पार आंकड़ा पहुंच गया. पारू विस इसके सबसे अव्वल है, जबकि मुजफ्फरपुर दूसरे स्थान पर है. पारू में 923 और मुजफ्फरपुर में 912 लिंगानुपात है. फरवरी माह के निष्पादित प्रपत्रों की सूची राजनीतिक दलों के साथ साझा की गयी है. बैठक में डीडीसी के अलावा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और उप निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

इन मसले पर हुई चर्चा व निर्णय

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 3445658 हैं, जिनमें 1812622 पुरुष, 1632937 महिलाएं और 99 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. जिले का लिंगानुपात 901 हैं.

महिला मतदाताओं की संख्या और लिंगानुपात में वृद्धि करने का निर्देश़

जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग की आवश्यकता ़

राजनीतिक दलों से भी सक्रिय सहयोग की अपील की़

सभी राजनीतिक दलों से मतदान केंद्रवार बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति करके सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar Sharma

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar Sharma

Anuj Kumar Sharma is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन