ePaper

आशुतोष शाही हत्याकांड में 23 नवंबर को होगी सुनवाई

Updated at : 12 Nov 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
आशुतोष शाही हत्याकांड में 23 नवंबर को होगी सुनवाई

आशुतोष शाही हत्याकांड में 23 नवंबर को होगी सुनवाई

विज्ञापन

एडीजे -13 के कोर्ट में चल रही है सुनवाई

जेल में बंद सैयद कासिम हुसैन उर्फ डॉलर को किया पेश

मुजफ्फरपुर.

प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके तीन बॉडीगार्ड की हत्या मामले की सुनवाई मंगलवार को हुई. इस दौरान जेल में बंद अधिवक्ता सैयद कासिम हुसैन उर्फ डॉलर को पेश किया गया. आरोपित विक्रांत शुक्ला उर्फ विक्कू शुक्ला की ओर से कोर्ट में दाखिल आरोप मुक्ति के आवेदन पर बहस नहीं हो सकी.कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 23 नवंबर की अगली तिथि निर्धारित की है. आशुतोष शाही हत्याकांड में प्रद्युमन कुमार शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, गोविंद कुमार, विक्रांत शुक्ला और शेरु अहमद पर एक साथ सेशन केस चल रहा था. वहीं इसी केस में दूसरा सेशन केस पटना के जॉनीपुर इलाके के उज्जवल कुमार उर्फ अवनीश, बेगूसराय के रणंजय ओंकार सिंह व अधिवक्ता सैयद कासिम हसन उर्फ डॉलर के खिलाफ चल रहा है. इस केस की जांच कर रहे सीआइडी इंस्पेक्टर अशोक कुमार झा ने सभी आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. अब इस केस में पटना व रांची के शूटर को लेकर सीआइडी जांच चल रही है. बता दें कि 21 जुलाई 2023 को लकड़ीढाई मोहल्ला में अधिवक्ता डॉलर के घर पर आशुतोष शाही और उनके तीन बॉडीगार्ड की हत्या कर दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन