Muzaffarpur News: मीनापुर में महिला स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा आयोजित

Updated:
विज्ञापन

वार्षिक आमसभा मे उपस्थित विधायक व अन्य

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में 'मीनापुर प्रगतिशील स्व शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड' की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में 1200 स्वयंसहायता समूहों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

Mahila Co-operative Society: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर स्थित नेउरा के एक विवाह भवन में 'मीनापुर प्रगतिशील स्व शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड' की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रतिनिधि आम सभा का आयोजन किया गया. सभा का संचालन समिति की अध्यक्ष मीना कुमारी एवं निदेशक मंडल के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस आम सभा में प्रखंड के करीब 1200 स्वयंसहायता समूहों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

Muzaffarpur News: वार्षिक प्रतिवेदन और आर्थिक चिट्ठा प्रस्तुत

कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालक बैजू साह ने सभा पटल पर संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. इसके साथ ही उन्होंने अंकेक्षण (ऑडिट) प्रतिवेदन, आर्थिक चिट्ठा, आय-व्यय का ब्योरा तथा आगम व भुगतान खाते का पूरा विवरण सदस्यों के समक्ष रखा. आम सभा में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत लेखा-परीक्षण विवरण का अवलोकन करने के बाद इसे सर्वसम्मति से अंगीकार और अनुमोदित किया.

विधायक अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

आम सभा का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि मीनापुर विधायक अजय कुमार, निदेशक मंडल के सदस्यों तथा अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर सहकारिता विभाग के प्रतिनिधि व सलाहकार श्याम बिहारी ठाकुर, प्रखंड सहकारिता एग्जीक्यूटिव, नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिषद सदस्य हिमांशु गुप्ता (क्षेत्र संख्या 35), फेडरेशन की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती इंदु देवी, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, जीविका के प्रभारी प्रखंड परियोजना प्रबंधक सौरव कुमार तथा 4S इंडिया संस्था के दिलीप कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर जोर

वक्ताओं ने अपने संबोधन में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहकारी समितियों और स्वयंसहायता समूहों की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वित्तीय पारदर्शिता भी सुनिश्चित होती है.कार्यक्रम में फेडरेशन निदेशक मंडल की सदस्य लक्ष्मी देवी, रीमा देवी, गीता देवी, विभा कुमारी के साथ-साथ लेखापाल अजय कुमार, एम. कुमार, देवेंद्र पासवान, राकेश साह, मनोज कुमार, उमेश कुमार, रघुनाथ कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग व कर्मी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
संतोष कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार गुप्ता

पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन