महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष दोबारा बने आकाश

महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष दोबारा बने आकाश
-महाकाल सेवा दल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने ली शपथ -गोला रोड स्थित विवाह भवन में आयोजन मुजफ्फरपुर. महाकाल सेवा दल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. गोला रोड स्थित एक विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में 1600 सदस्य शामिल हुए. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ संजय पंकज, गोपाल फलक, डॉ सतीश साथी, डिप्टी मेयर डॉ मोनालिसा, डॉ नवीन, संत पीयूष गिरी, आचार्य दिवाकर झा, सोहन अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे. आकाश चौधरी फिर से अध्यक्ष बनाया गये हैं. साथ ही मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, संरक्षक रमेश रत्नाकर, प्रवीण चौधरी, देव मिश्रा, सचिव अजीत पटेल, प्रकाश चौहान, रामजी महतो, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल सहनी, उपाध्यक्ष अमित चौहान, युवराज चौहान, रवि जायसवाल, संगठन मंत्री रौशन, सागर, शिवम, कार्यालय प्रभारी दीपक चौहान, महिला अध्यक्ष सीमा चंद्रवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रियांशु सिंह, सचिव मोनिका सिन्हा, उपाध्यक्ष दुर्गा, मेघा, आरती, मीडिया प्रभारी रौनक चौधरी ने शपथ ली. इस मौके पर सभी ने सावन में कांवरियों की सेवा का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










