मेहसी के एक बच्चे में एइएस की पुष्टि

मेहसी के एक बच्चे में एइएस की पुष्टि
मुजफ्फरपुर. उसम भरी गर्मी के बीच एइएस का कहर लगातार हर दिन बढ़ रहा है. सोमवार को मेहसी, मोतिहारी के एक बच्चे में एइएस की पुष्टि हुई. जबकि जिले के चार बच्चे चमकी बुखार से पीड़ित होकर भर्ती कराये गये हैं. मेहसी के रुपेश कुमार के चार साल के बेटे करण कुमार को बुखार होने पर 28 मई को भर्ती कराया गया था. पैथोलॉजी रिपोर्ट में शुगर लेवल कम था. हाइपोग्लाइसीमिया बताते हुए डॉक्टर ने एइएस करार दिया है. बच्चे का इलाज डॉ. गोपाल शंकर सहनी की यूनिट में चल रहा था. बेहतर होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया. पीड़ित बच्चों की संख्या अब 22 हो गई है. इलाज के दौरान एक भी बच्चे की मौत नहीं हुई है. बढ़ती संख्या को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मची है. अस्पताल प्रशासन ने बच्चे की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है. स्वास्थ्य विभाग के तय प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जा रहा है. शिशु रोग विशेषज्ञ सह उपाधीक्षक डॉ. गोपाल शंकर सहनी ने बताया है कि जब-जब उमस भरी गर्मी पड़ती हैं तब-तब बच्चे बीमारी के शिकार हो रहे हैं. बच्चों को खाली पेट नहीं सोने दें. धूप में बच्चों को खेलने नहीं दें. ताजा भोजन खिलाएं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




