बोचहां के बच्चे में एइएस की पुष्टि

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
बोचहां के बच्चे में एइएस की पुष्टि

बोचहां के बच्चे में एइएस की पुष्टि

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

भीषण गर्मी अपना असर दिखाने लगी है.एइएस से एक और बच्चा पीड़ित मिला है. अबतक 19 बच्चे बीमारी से ग्रस्त मिले हैं. इसमें 16 बच्चे जिले के और तीन अन्य जिलों के रहनेवाले हैं. एइएस पीड़ित बच्चा बोचहां का है. सद्दाम के छह साल के बेटे मो गुड्डू को अचानक बुखार हुआ. पिता उसे सीएचसी लेकर आये. प्रारंभिक इलाज पर भी आराम नहीं हुआ. उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. पीकू में उसे भर्ती कर ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया. इसमें एइएस की पुष्टि हुई. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर साहनी ने कहा कि बच्चे की हालत में सुधार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन