गाजियाबाद से चोरी हुई थी अधिवक्ता की स्कॉर्पियो, गोपालगंज का सरगना अंडरग्राउंड

Published at :20 Sep 2024 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
गाजियाबाद से चोरी हुई थी अधिवक्ता की स्कॉर्पियो, गोपालगंज का सरगना अंडरग्राउंड

गाजियाबाद से चोरी हुई थी अधिवक्ता की स्कॉर्पियो, गोपालगंज का सरगना अंडरग्राउंड

विज्ञापन

=ट्रैफिक पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट के इस्तेमाल में जब्त की थी स्कॉर्पियो=इंजन व चेचिस नंबर के साथ टेंपरिंग कर फर्जी कागजात बनाकर बेचा=नगर पुलिस दिल्ली तक फैले चारपहिया वाहन चोरी के नेटवर्क को ट्रेस करने में जुटी

मुजफ्फरपुर.

औरंगाबाद के व्यवसायी अरविंद कुमार की गाड़ी का नंबर प्लेट इस्तेमाल करने में जब्त किया गया स्कॉर्पियो यूपी के गाजियाबाद के अधिवक्ता दीपक कुमार की है. 10 जुलाई़, 2023 को उनकी गाड़ी घर से बाहर से चोरी हो गयी थी. नगर थाने की पुलिस से अधिवक्ता ने संपर्क साधा है. उन्होंने अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ एफआइआर की कॉपी अपर थानेदार दारोगा राजकुमार को भेजी है. पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आयी है कि गाजियाबाद से स्कॉर्पियो चोरी करके गोपालगंज के अशोक सिंह ने स्कॉर्पियो के इंजन व चेचिस नंबर के साथ टेंपरिंग करके उसका फर्जी कागजात डीटीओ से बनवाया और उसको पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रहने वाले ओलहामेहता सुधीर कुमार से बेच दिया था. पुलिस का कहना है कि चार पहिया वाहन चोरी करके उसके इंजन व चेचिस नंबर के साथ छेड़छाड़ करके फर्जी कागजात बनवाकर बेचने का नेटवर्क गाजियाबाद से लेकर गोपालगंज तक फैला हुआ है. पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है. गोपालगंज पुलिस के सहयोग से पुलिस ने मास्टरमाइंड अशोक सिंह के ठिकाने को ट्रेस करने में जुट गयी है. उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिल रहा है. आशंका जतायी जा रही है कि वह गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हो गया है. जानकारी हो कि, औरंगाबाद के व्यवसायी के स्कॉर्पियो का चालान मुजफ्फरपुर में मोतीझील ओवरब्रिज पर कट गया. जबकि उसका स्कॉर्पियो कभी भी मुजफ्फरपुर नहीं आया था. जब व्यवसायी का पुत्र चालान को कैंसिल करने को लेकर आवेदन देने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचा तो देखा कि उसकी गाड़ी का नंबर दूसरे स्कॉर्पियो पर लगा हुआ है. इसकी सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक थानेदार अजय कुमार ने छापेमारी करके स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया. इसमें मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चालक को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन