फीस सत्यापन के बाद ही जारी होगा तृतीय वर्ष का एडमिट कार्ड

Published by : ANKIT Updated At : 08 Jun 2025 7:53 PM

विज्ञापन

अब आगामी परीक्षाओं के लिए फीस सत्यापन होने के बाद ही एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा.

विज्ञापन

इस महीने अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है तृतीय वर्ष की परीक्षा 13 जून तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का है मौका वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर अब आगामी परीक्षाओं के लिए फीस सत्यापन होने के बाद ही एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा. स्नातक सत्र 22-25 के तृतीय वर्ष की परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं. 13 जून तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरा जाना है. कॉलेजों को पूर्व में ही निर्देश दिये जा चुके हैं कि वे फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही विद्यार्थियों का विवरण व परीक्षा फीस विवि में जमा करा दें. फीस का सत्यापन किया जायेगा. इसके बाद एडमिट कार्ड जारी होगा. पिछली कुछ परीक्षाओं में विद्यार्थियों का रिेकॉर्ड नहीं भेजे जाने से परेशानी हुई है. इसे देखते हुए विवि ने एडमिट कार्ड जारी करने से पूर्व ही इसका सत्यापन करने का निर्णय लिया है. इधर, विवि इस सत्र की परीक्षा इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक शुरू करने के संबंध में तैयारी कर रहा है. द्वितीय वर्ष की विशेष परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में शामिल होंगे. दो बार तृतीय वर्ष की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को भी इसमें मौका दिया गया है. वहीं विशेष परीक्षा वाले विद्यार्थियों को सशर्त फॉर्म भरने को कहा गया है. यदि वे द्वितीय वर्ष की विशेष परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होते हैं तो तृतीय वर्ष का रिजल्ट मान्य नहीं होगा. बता दें कि वार्षिक सिस्टम में यह तृतीय वर्ष की आखिरी परीक्षा होगी. इसी सत्र के बाद से स्नातक में चार वर्षीय कोर्स लागू किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANKIT

लेखक के बारे में

By ANKIT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन