ePaper

Muzaffarpur : लूटपाट व हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Updated at : 30 Nov 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : लूटपाट व हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Muzaffarpur : लूटपाट व हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, औराई थाना क्षेत्र के नयागांव सीढ़ी घाट से पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर अवैध हथियार व कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान औराई थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी आनंद कुमार के रूप में की गयी. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किया है़ वह औराई समेत सीतामढ़ी जिले की बोखड़ा पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था़ कुछ समय से उसने गिरोह बनाकर कई घटनाओं को अंजाम दिया है़ विगत 28 नवंबर को वह बोखड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर के एक युवक की हत्या कर शव को चंवर में फेंक दिया था. थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि उस पर औराई थाना में तीन और बोखरा थाना में एक कांड दर्ज है़ वह लूटपाट समेत हत्याकांड का आरोपी है़ पूछताछ कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उसकी गिरफ्तारी पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन