मारपीट व हत्या करने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 9:54 PM
बोचहां थाना क्षेत्र के पिरखपुर से पुलिस ने एक युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया है. वह मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ की.
बोचहा़ं थाना क्षेत्र के पिरखपुर से पुलिस ने एक युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया है. वह मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ की. इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार युवक बबलू झा है. पुलिस ने बताया कि मैदापुर गांव के उमेश प्रसाद साहु पर हमला किया गया था. मारपीट के साथ ही हत्या का प्रयास किया गया था. पीड़ित के बयान पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. घटना डेढ माह पूर्व हुई थी. आरोपी की गिरफ्तारी सहायक थानाध्यक्ष लुटावन राम ने की है. वही थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि घटना में नामजद सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










