सड़क पार करने के दौरान महिला को ट्रक ने रौंदा

अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा में हादसा
मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा में शनिवार की सुबह में सड़क पार करने के दौरान एक ट्रक ने वृद्ध महिला को रौंद दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा निवासी सुभाग्या देवी के रूप में हुई है. उसकी बेटी सुजाता देवी ने मेडिकल ओपी में अपना बयान दर्ज कराया है जिसमें एक ट्रक के चालक को आरोपित किया गया है. मेडिकल थानेदार गौतम कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत का बयान दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को शव दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










