द्वितीय प्रेसीडेंसी कप स्टेट ओपेन शतरंज में अभिषेक बने उपविजेता

Published at :04 Feb 2025 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
द्वितीय प्रेसीडेंसी कप स्टेट ओपेन शतरंज में अभिषेक बने उपविजेता

द्वितीय प्रेसीडेंसी कप स्टेट ओपेन शतरंज में अभिषेक बने उपविजेता

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

भागलपुर के भक्ति वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित द्वितीय प्रेसीडेंसी कप स्टेट ओपेन शतरंज प्रतियोगिता में खेलते हुए गुरुकुल शतरंज अकादमी के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने सात चक्रों की बाजी में अविजित रहते हुए पांच जीत व दो ड्रॉ के साथ छह अंकों की प्राप्ति की, लेकिन बुकोल्ज अंक कम होने के कारण दूसरे स्थान से चूक गये. उन्हें द्वितीय उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा. अभिषेक ने अंतिम चक्र में शीर्ष बोर्ड पर खेलते हुए प्रतियोगिता के विजेता पटना के आशुतोष कुमार को ड्रॉ पर रोक दिया. इससे पूर्व नवगछिया के रेटेड खिलाड़ी आनंद शेखर से पॉन अप होने के बाद भी संघर्षपूर्ण मुकाबला ड्रॉ पर छूटा. साथ ही भागलपुर के रेटेड खिलाड़ी दीप्रो घोष, मुजफ्फरपुर के ही रेटेड खिलाड़ी राजीव रंजन, अंकित कुमार तिवारी, आरिक व हिमांशु कुमार को हराया. अभिषेक सोनू को उप विजेता ट्रॉफी, इनामी राशि व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया. अभिषेक सोनू को गुरुकुल शतरंज अकादमी के संरक्षक विद्युत कुमार वर्मा, मंजू कुमारी, सचिव शिवानी कर्ण, राजीव रंजन, चंदन कर्ण, रंजीत सहनी, विकास सहनी, अविनाश मोनू, भागलपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अजय कुमार मिश्रा, बांका जिला शतरंज संघ के सचिव अंकित कुमार मिश्रा सहित दर्जनों खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन