Aaj Ka Darshan: फूलों से सजे बाबा गरीबनाथ, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Darshan muzaffarpur-garibnath-temple-monday-crowd-jalabhishek-mangla-aarti-schedule

बाबा गरीबनाथ

Aaj Ka Darshan: बाबा गरीबनाथ मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें. जानिए फूलों से सजे बाबा के शृंगार, दोपहर के भोग और रात्रि आरती का पूरा समय. जानिए विस्तार से…

विज्ञापन

Aaj Ka Darshan: उत्तर बिहार के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है. पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बाबा गरीबनाथ की जय’ के जयकारों से गुंजायमान है. सोमवार का विशेष दिन होने के कारण शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हैं.

विधि-विधान से हुआ बाबा का महास्नान और अलौकिक शृंगार

सुबह की शुरुआत बाबा के भव्य अभिषेक के साथ हुई. मंदिर के सेवाइत परिवार के पंडित बच्चा पाठक ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा गरीबनाथ को दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद (पंचामृत) से स्नान कराया. महास्नान के बाद बाबा का बेहद आकर्षक और अलौकिक शृंगार किया गया. बाबा को गेंदा, गुलाब, बेला के फूलों की माला और बेलपत्र से सजाया गया, जिसके बाद भव्य मंगला आरती की गई. इस पावन दृश्य का साक्षी बनने के लिए सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे.

बैरिकेडिंग से कराया जा रहा जलाभिषेक

मंगला आरती की समाप्ति के बाद मंदिर प्रशासन द्वारा भक्तों को बैरिकेडिंग के जरिए व्यवस्थित रूप से गर्भगृह में प्रवेश कराया गया. सुरक्षा और सुचारू दर्शन के लिए मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं. भीड़ को देखते हुए रुद्राभिषेक कराने आए परिवारों को थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ी और सुबह की भीड़ कम होने के बाद सभी का रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया.

दोपहर और संध्या आरती का पूरा शेड्यूल

अगर आप आज दोपहर या शाम को बाबा के दर्शन के लिए जाने वाले हैं, तो मंदिर की समय-सारणी का विशेष ध्यान रखें:

  • दोपहर की पूजा और भोग: दोपहर 02:30 बजे प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक द्वारा बाबा की विधि-विधान से पूजा और आरती की जाएगी. इसके तुरंत बाद मंदिर का गर्भगृह बंद कर दिया जाएगा.
  • शाम को कपाट खुलने का समय: दोपहर के विश्राम के बाद शाम 04:00 बजे बाबा का गर्भगृह दोबारा खोला जाएगा, जिसके बाद रात 09:00 बजे तक लगातार दर्शन और पूजन का दौर चलेगा.

शयन व प्रधान आरती: रात्रि 09:30 बजे प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक बाबा की अंतिम पूजा और प्रधान आरती करेंगे, जिसके बाद मंदिर के कपाट रात के लिए बंद हो जाएंगे.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन