Aaj Ka Darshan: गरीबनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजी मुजफ्फरपुर नगरी
Author Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

बाबा गरीबनाथ का अलौकिक शृंगार
Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में 20 मई बुधवार को सुबह 5 बजे षोड्शोपचार विधि से बाबा का शृंगार और मंगला आरती की गई. मंदिर जाने से पहले यहाँ चेक करें दोपहर और रात के पट खुलने-बंद होने का पूरा समय. पढ़ें पूरी खबर…
विज्ञापन
Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में बुधवार, 20 मई की सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. अहले सुबह बाबा के जलाभिषेक, अलौकिक शृंगार और मंगला आरती के साथ मंदिर परिसर मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से गुंजायमान हो उठा. दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की और मंदिर में सत्यनारायण भगवान की कथा भी श्रवण की.
यदि आप आज बाबा गरीबनाथ के दर्शन या पूजन के लिए मंदिर जाने वाले हैं, तो गर्भ गृह के खुलने, बंद होने और आरती का पूरा समय नीचे देख सकते हैं:
1. सुबह की पूजा और अलौकिक शृंगार
- मंगला आरती: सुबह ठीक 05:00 बजे सेवइत परिवार के पं. बच्चा पाठक द्वारा बाबा की षोड्शोपचार विधि से पूजा शुरू की गई और भव्य मंगला आरती संपन्न हुई.
- महास्नान: आरती से पहले बाबा गरीबनाथ को दूध, दही, घी, शक्कर और पवित्र गंगाजल से स्नान कराया गया.
- विशेष शृंगार: स्नान के बाद बाबा का गेंदा, गुलाब, बेला के फूलों और बेलपत्र से मनमोहक शृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए भक्त लालायित दिखे.
2. दोपहर और शाम का नया समय
- दोपहर की पूजा: दोपहर 02:30 बजे मंदिर के प्रधान पुजारी पं. विनय पाठक बाबा की विशेष पूजा और आरती करेंगे.
- पट बंद होने का समय: दोपहर की आरती के ठीक बाद गर्भ गृह के पट बंद कर दिए जाएंगे.
- पट खुलने का समय: नियमों के अनुसार, शाम 04:00 बजे गर्भ गृह का पट दोबारा खोला जाएगा, जिसके बाद भक्त रात तक बाबा के दर्शन और पूजन कर सकेंगे.
3. रात्रि की प्रधान आरती
- रात की पूजा: रात्रि 09:30 बजे प्रधान पुजारी पं. विनय पाठक और पं. बैजू पाठक द्वारा बाबा की अंतिम पूजा की जाएगी.
- शयन आरती व पट बंदी: पूजा के बाद बाबा की मुख्य प्रधान आरती होगी और फिर गर्भ गृह को विश्राम के लिए बंद कर दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










