Muzaffarpur : युवक को घेरकर पीटा, 200 अज्ञात पर प्राथमिकी

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 21 Oct 2025 10:19 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : युवक को घेरकर पीटा, 200 अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन

साहेबगंज. वासुदेवपुर सराय में मंगलवार को बबलू महतो की बुरी तरह पिटाई कर दी गयी. सीएचसी में उनका इलाज किया गया. मामले में पीड़ित ने गांव के कैलाश पटेल, मुन्ना कुमार, विक्की कुमार, आकाश पटेल, सोनू पटेल, गोलू कुमार, रौनक कुमार समेत दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया है. कहा है कि वह पूर्वाह्न नौ बजे दुर्गा चौक पर सामान खरीदने जा रहे थे. इसी बीच अपने घर के पास घात लगाये कैलाश पटेल ने अन्य आरोपियों के साथ उन्हें घेर लिया एवं अपने घर पर बांध कर लात-घूसे व बेल्ट से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस दौरान उनके पॉकेट से 20 हजार रुपये, सोने की अंगूठी व मोबाइल निकाल लिया. ग्रामीणों ने उन्हें बेहोशी की हालत में देखकर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. उधर, आरोपी पक्ष के विक्की कुमार ने प्रिंस कुमार समेत अन्य लोगों पर जानलेवा हमला करने और 20 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. आवेदन में एक युवती से दुर्व्यवहार करने एवं फोटो खीचने से मना करने पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन