संदेहास्पद स्थिति में महिला का फंदे से लटका मिला शव

संदेहास्पद स्थिति में महिला का फंदे से लटका मिला शव
हत्था थाना क्षेत्र के हत्था मलहटोली में हुई घटना एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से लिया साक्ष्य प्रतिनिधि, बंदरा हत्था थाना क्षेत्र के हत्था मलहटोली में रविवार की सुबह घर में संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव फंदे से लटका मिला़ घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. महिला सुरेश सहनी की 26 वर्षीया पुत्री मनीषा कुमारी थी. बताया गया कि मनीषा की शादी करीब छह वर्ष पहले पुनाश में हुई थी. उसे पांच वर्ष की एक पुत्री भी है. बाद में मनीषा ने समस्तीपुर के एक लड़के के साथ प्रेम विवाह कर लिया था. वह अपनी पुत्री के साथ मायके में ही रह रही थी. परिवार के अन्य लोग बेंगलुरु में रहते हैं. शनिवार की देर रात वह एक शादी समारोह से आयी थी और रविवार की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला. सूचना पर हत्था और पियर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. महिला के ननिहाल से मामा के आने के बाद शव को फंदे से उतारा गया. पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एफएसएल की टीम भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया. हत्था थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सोहित यादव ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




