ePaper

शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक घर राख

Updated at : 03 May 2024 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक घर राख

शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक घर राख

विज्ञापन

मोतीपुर. बरूराज थाना क्षेत्र के बिरहिमा बाजार गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण मो सहिम का घर जल गया. घटना में 15 हजार नगदी समेत हजारों की संपत्ति जल गयी. अग्निशमन दस्ते की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. पीड़ित ने बताया कि आगलगी की घटना में पंद्रह हजार रुपये नगदी, अनाज, आभूषण, कीमती कपड़े समेत हजारों की संपत्ति जली है. अंचलाधिकारी रुचि कुमारी ने बताया कि मौके पर राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है.

मड़वन में दो घर जले

मड़वन. करजा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर अचानक लगी आग में दो घर जलकर राख हो गये. करजा थाने के दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. पहली घटना थाना क्षेत्र के करजा में हुई जहां अचानक लगी आग से गजेंद्र पासवान का घर जलकर पूरी तरह राख हो गया. वहीं चमरूआ में लगी आग से दिनेश राम का घर जलकर राख हो गया. अंचलाधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन