Muzaffarpur : कुढ़नी के मोहिनी में आग लगने से घर जला

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : कुढ़नी के मोहिनी में आग लगने से घर जला

Muzaffarpur : कुढ़नी के मोहिनी में आग लगने से घर जला

विज्ञापन

कुढ़नी़ थाना क्षेत्र के किशुनपुर मोहिनी टोले दर्जिया में किसान राजेंद्र राय के घर में सोमवार की रात आग लग गयी. गृहस्वामी जबतक कुछ समझते उससे पहले घर धू-धूकर जलने लगा. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, तब तक सबकुछ जल चुका था. इस दौरान घर में रखे 20 हजार रुपये, तीन क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल सरसों, चावल, बर्तन, चौकी, बिछावन, शीशम की लकड़ी, तीन भूसौल समेत लाखों रुपये के सामान जल गये. सरपंच सतीश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से क्षति का जायजा लेते हुए हल्का कर्मचारी को अवगत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन