ePaper

म्यांमार से 63 सैलानियों का दल पहुंचा बखरा

Updated at : 29 Mar 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
म्यांमार से 63 सैलानियों का दल पहुंचा बखरा

म्यांमार से 63 सैलानियों का दल पहुंचा बखरा

विज्ञापन

म्यांमार व थाईलैंड में भूकंप में मारे गये लोगों के प्रति जतायी संवेदना प्रतिनिधि, सरैया प्रखंड के बखरा स्थित म्यांमार बौद्ध मंदिर में शनिवार की सुबह भंते नंदाशेना के नेतृत्व में म्यांमार से आये 63 सैलानियों का दल पहुंचा. सैलानियों ने म्यांमार एवं थाईलैंड में आये भयंकर भूकंप में मारे गये लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पूजा की गयी़ भंते नंदाशेना ने बताया कि विगत सात दिनों से हमलोग भारत की यात्रा पर हैं. इसी क्रम में हम लोग कल रात को वैशाली भ्रमण को पहुंचे हैं. वैशाली पहुंचने पर ही म्यांमार एवं थाईलैंड में आये भयंकर भूकंप में काफी लोगों के मरने की सूचना मिली. फोन से संपर्क करने पर भूकंप में हमारे जानने वाले काफी लोगों की भी मौत हो गयी है. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हमने पूजा-अर्चना की है. भारत भ्रमण पर आये म्यांमार के सैलानियों के चेहरे पर अपनों के खोने का दर्द दिखा़ म्यांमार बौद्ध मंदिर के संयोजक सुजीत कुमार से बातचीत में सैलानियों ने बताया कि हमारी यात्रा यहां से कुशीनगर और लुंबिनी की थी. परंतु हमारे देश में भयंकर भूकंप के कारण हमने अपनों को खो दिया है, जिस कारण हमलोग अपनी यात्रा वैशाली में ही समाप्त कर पुनः बोधगया के रास्ते रंगून को प्रस्थान कर जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन