Muzaffarpur: ट्रिपल मौत से हड़कंप, महिला संग दो बच्चों का शव फंदे से लटका मिला

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur Crime kanti woman two children found hanging sahbazpur math

शव की प्रतिकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के कांटी में महिला और दो बच्चों के फंदे से लटके मिलने की खबर है. आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime: जिले के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहबाजपुर मठ के समीप मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पारिवारिक कलह से आहत होकर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फंदे से झूलकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमा फैला हुआ है.

गोतनी और सास से चल रहा था विवाद

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सहबाजपुर निवासी संतोष साह की पत्नी (32 वर्ष) का अपनी गोतनी और सास से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. इसी घरेलू तनाव और कलह से परेशान होकर महिला ने अपने छह माह के पुत्र रुद्रा और दो वर्षीय पुत्री वैष्णवी के साथ पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पश्चिमी डीएसपी और कांटी थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है. मृतका के परिजनों से भी पूछताछ जारी है.

सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन