दस हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक विद्युत अभियंता गिरफ्तार

Updated at : 01 Dec 2016 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
दस हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक विद्युत अभियंता गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के सरैया अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता सतीश कुमार को आज एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 10,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी और मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना अंतर्गत […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के सरैया अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता सतीश कुमार को आज एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 10,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी और मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना अंतर्गत पोखरैरा गांव निवासी राम बाबू शर्मा ने शिकायत दर्ज करायी थी कि सहायक विद्युत अभियंता सतीश कुमार मीटर का विपत्र सुधार करने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं. शर्मा के आरोप का सत्यापन कराये जाने के क्रम में आरोपी प्रथम किश्त के रूप में 10,000 रुपये लेकर काम करने के लिए तैयार हो जाने पर रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया.

आरोप सही पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक मो. जमीरउद्दीन के नेतृत्व में ब्यूरो की एक टीम ने सतीश कुमार को शर्मा से 10,000 रुपये रिश्वत के तौर पर लेते हुए मुजफ्फरपुर रामदयालु नगर स्थित बिहार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन