ePaper

दलित छात्र पिटाई मामला : KV शिक्षकों पर कार्रवाई के विरोध में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन

Updated at : 20 Oct 2016 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
दलित छात्र पिटाई मामला : KV शिक्षकों पर कार्रवाई के विरोध में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर/ नयी दिल्ली : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला स्थित एक केंद्रीय विद्यालय मेंं दो छात्रों के हाथों एक दलीत छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने बुधवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दियेजाने केसाथही उप प्रधानाध्यपक एवं 14 शिक्षकों का तबादला कर दिया गया. शिक्षकों पर कार्रवाई के […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर/ नयी दिल्ली : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला स्थित एक केंद्रीय विद्यालय मेंं दो छात्रों के हाथों एक दलीत छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने बुधवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दियेजाने केसाथही उप प्रधानाध्यपक एवं 14 शिक्षकों का तबादला कर दिया गया. शिक्षकों पर कार्रवाई के विरोध में आज छात्र-छात्राओंद्वारा विरोध प्रदर्शन किया. विरोध करने वाले छात्र-छात्राएं दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के हैं. वहीं विद्यालय में आज मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गयी है. पुलिस आज इस मामले में चार्जसीटदायरकरेगी. इसको लेकर काजी मोहम्मद थाना में मामला दर्ज हुआ था.

हिंसाकीघटना दुर्भाग्यपूर्ण : जावडेकर
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को ट्वीट के जरिये जानकारी दी कि आरोपी छात्रों और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी. जावडेकर ने कहा कि हिंसा की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संदर्भ में आरोपी छात्रों और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है. पीड़ित छात्र अगर चाहेगा तो उसे किसी दूसरे केंद्रीय विद्यालय में दाखिला प्रदान किया जायेगा और उसे आवश्यक चिकित्सीय मदद भी दी जायेगी.

पुलिस ने दिया पीड़ित छात्र को आश्वासन

उधर, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एक बयान में कहा कि केवीएस ने घटना में संलिप्त छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. दोनों आरोपी छात्रों को प्रधानाध्यापक राजीव रंजन के साथ निलंबित कर दिया गया है. 13 शिक्षकों, एक सहायक और उप प्रधानाध्यापक का तबादला कर दिया गया है. उधर, बिहार पुलिस प्रशासन ने पीड़ित दलित छात्र के सहमे परिवार को पुलिस की सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया है.

मुजफ्फरपुर के पुलिस उपाधीक्षक आशीष आनंद नेबुधवारको बताया कि स्वयं को असुरक्षित महसूस करने की स्थिति में पीड़ित दलित लड़के के परिवार को फोन करने के लिए उन्होंने अपना फोन नंबर दिया है. उन्होंने कहा कि काजी मोहम्मदपुर थाना को भी निर्देश दिया गया है कि वह यह सुनिश्चित करे कि इस घटना को लेकर कोई भी उक्त परिवार को नुकसान नहीं पहुंचाये.

पीड़ित का वीडियो हुआ था वायरल
उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन अन्य छात्रों की संलिप्तता की बात सामने आने पर काजी मोहम्मदपुर थाना को उनकी पृष्ठभूमि तथा दलित छात्र की पिटाई में उनके इन दोनों हमलावर भाइयों के साथ शामिल रहने के बारे में पता लगाने का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि गत 25 सितंबर को दो भाइयों के हाथों एक दलित छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन और पुलिस हरकत में आये. उन्होंने बताया कि हमलावर दोनों भाइयों को कल किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किये जाने के बाद रिमांड होम भेज दिया गया. इस मामले में 12वीं कक्षा के पीड़ित दलित छात्र के नाना ने सोमवार को अनुसूचित जाति-जनजाति थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्रधानाध्यापक निलंबित और 15 अन्य भी केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने वायरल हुए वीडियो पर संज्ञान लिया. उनके निर्देश पर केंद्रीय विद्यालय की एक टीम ने गत 14 अक्तूबर को उक्त विद्यालय का दौरा किया. मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर स्थित उक्त केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक :अब निलंबित: राजीव रंजन की लिखित शिकायत पर गत 14 अक्तूबर को काजी मोहम्मदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. सोशल मीडिया पर वायरल उक्त वीडियो में गत 25 सितंबर को दोनों भाइयों को अन्य स्कूली छात्रों की उपस्थिति में दलित छात्र के साथ धक्का-मुक्की करते और उसे पीटते दिखाया गया था. उधर, केंद्रीय विद्यालय संगठन के सहायक आयुक्त मुन्नू लाल मिश्र ने बताया कि उक्त केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक को इस मामले की जांच के लिए गठित टीम की अनुशंसा पर उन्हें इस मामले के बारे में समय पर सूचित नहीं किए जाने को लेकर निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन