दुस्साहस : छात्रा के हाथ में थमायी चिट्ठी, कहा- शादी कर लो, नहीं तो बरबाद कर देंगे

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुरमें शहर के प्रतिष्ठित एलएस कॉलेज कैंपस में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे शोहदों ने जमकर उत्पात मचाया. पहले विवि के परीक्षा विभाग से वोकेशनल पार्ट टू की परीक्षा देकर निकली छात्रा का रास्ता रोक कर हाथ में धमकी भरा चिट्ठी थमाई. विरोध करने पर जबरन छात्रा का हाथ पकड़ा और […]
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुरमें शहर के प्रतिष्ठित एलएस कॉलेज कैंपस में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे शोहदों ने जमकर उत्पात मचाया. पहले विवि के परीक्षा विभाग से वोकेशनल पार्ट टू की परीक्षा देकर निकली छात्रा का रास्ता रोक कर हाथ में धमकी भरा चिट्ठी थमाई. विरोध करने पर जबरन छात्रा का हाथ पकड़ा और उसको खींच कर काॅलेज परिसर के दूसरी ओर ले जाने लगा. बेटी के साथ छेड़खानी होता देख उसके माता-पिता जब बचाने पहुंचे तो बदमाशों ने पिता के साथ मारपीट करते हुए उनकी शर्ट फाड़ दी और उसकी मां के साथ बदसलूकी व गाली-गलौज की. स्थानीय लोगों के विरोध के बाद बाइक सवार तीनों मनचले वहां से भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




