Bihar : शहीद को सलामी देते वक्त फेल हो गयी बिहार पुलिस की राइफल

मुजफ्फरपुर : आज मुजफ्फरपुर में शहीद क्रांतिकारी खुदीराम बोस की शहादत दिवस पर उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गयी जब शहीद को सलामी देने के लिये स्मारक स्थल पर मौजूद पुलिस वालों की राइफल जवाब दे गयी. शहर के कंपनी बाग में शहीद खुदीराम बोस का स्मारक स्थल है. आज ही के दिन मुजफ्फरपुर […]
मुजफ्फरपुर : आज मुजफ्फरपुर में शहीद क्रांतिकारी खुदीराम बोस की शहादत दिवस पर उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गयी जब शहीद को सलामी देने के लिये स्मारक स्थल पर मौजूद पुलिस वालों की राइफल जवाब दे गयी. शहर के कंपनी बाग में शहीद खुदीराम बोस का स्मारक स्थल है. आज ही के दिन मुजफ्फरपुर में उनको किंग्सफोर्ड पर बम फेंकने के आरोप में फांसी दी गयी थी. हर साल की भांति इस साल भी पुलिस द्वारा शहीद को राइफल से सलामी दी जाती है. स्थिति उस वक्त और नाजुक हो गयी जब सलामी देते वक्त राइफल फंस गयी और फायर नहीं हुआ.
शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के बहुत सारे लोग जुटे हुए थे. पुलिस वालों को जब ग्रुप लीडर ने फायर करने का आदेश दिया उस वक्त कुछ जवान तो राइफल में मैगजीन ही नहीं डाल पाये तो कुछ की राइफलें जवाब दे गयीं. बाद में काफी मशक्कत के बाद राइफल से फायर किया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




