मुजफ्फरपुर में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद

मुजफ्फरपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी अवैध रूप से शराब की बिक्री का सिलसिला जारी है. शराब माफियाओं द्वारा भारी मात्रा में शराब छुपाकर रखने का मामला गाहे-बगाहे सामने आते रहता है. इसी क्रम में मुजफ्फरपुर पुलिस ने शहर के मुशहरी थाना इलाके से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है. […]
मुजफ्फरपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी अवैध रूप से शराब की बिक्री का सिलसिला जारी है. शराब माफियाओं द्वारा भारी मात्रा में शराब छुपाकर रखने का मामला गाहे-बगाहे सामने आते रहता है. इसी क्रम में मुजफ्फरपुर पुलिस ने शहर के मुशहरी थाना इलाके से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है. गुप्त सूचना पर पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर यह शराब बरामद की है. जानकारी के मुताबिक दर्जनों पेटियों में विभिन्न विदेशी ब्रांड के शराब रखे हुए थे.
आबकारी विभाग के साथ पुलिस ने मिलकर शराब को जब्त किया है. सूचना के मुताबिक शराब को ऊंची कीमतों पर बेचने के लिये स्टॉक कर रखा गया था. उत्पाद विभाग को इसकी सूचना मिली थी. सूचना के बाद विभाग ने शहर के सिगरेट फैक्ट्री इलाके में छापेमारी की जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्टॉक रखने वाले की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




