बिहार में जल्द ही 12 अतिरिक्त इएमयू ट्रेनें परिचालित की जाएंगी : रेल राज्यमंत्री

Updated at : 12 Apr 2016 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में जल्द ही 12 अतिरिक्त इएमयू ट्रेनें परिचालित की जाएंगी : रेल राज्यमंत्री

मुजफ्फरपुर : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि उत्तरी बिहार में यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही 12 अतिरिक्त इएमयू ट्रेनें परिचालित की जायेंगी. इसके साथ ही मनोज सिन्हा ने नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा नीत यह सरकार राज्य की जनता के लिए रेल सेवा […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि उत्तरी बिहार में यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही 12 अतिरिक्त इएमयू ट्रेनें परिचालित की जायेंगी. इसके साथ ही मनोज सिन्हा ने नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा नीत यह सरकार राज्य की जनता के लिए रेल सेवा के विस्तार के लिए कृतसंकल्पित है.

मुजफ्फरपुर में आज संवाददाताओंसेबातचीतमें मनोज सिन्हा ने बताया कि उत्तरी बिहार में यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों से जल्द ही 12 अतिरिक्त इएमयू ट्रेनें परिचालित की जाएंगी. मुजफ्फरपुर चेंबर आफ कार्मस के अनुरोध के संबंध में मनोज ने कहा कि 15 मई से पहले मुजफ्फरपुर और हावड़ा के बीच एक नयी ट्रेन की शुरुआत की जायेगी.

मनोज सिन्हा ने बताया कि गत रविवार को बिहार के बेगूसराय जिले से एक ट्रेन की शुरुआत की गयी थी तथा उन्होंने मुंगेर जिले के जमालपुर स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का भ्रमण यह जानने के लिए किया कि वहां पिछले साल से अभियंताओं को प्रशिक्षण दिया जाना क्यों बाधित हुआ. उन्होंने यह आश्वासन दिया कि इसकी वहां फिर से शुरुआत करने की संभावना पर विचार किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन