महिला पॉलिटेक्निक की 47 छात्राओं ने पायी नौकरी
Updated at : 25 Feb 2025 11:40 PM (IST)
विज्ञापन

महिला पॉलिटेक्निक की 47 छात्राओं ने पायी नौकरी
विज्ञापन
-मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने दिया मौका
-राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में प्लेसमेंट ड्राइवमुजफ्फरपुर.
बेला स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने प्लेसमेंट ड्राइव किया. इसकी शुरुआत मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि संदीप विनायक निकम, प्राचार्य धीरेंद्र सिंह, डॉ वरुण राय व संस्थान के शिक्षक डॉ विनीत, प्रो सौरव आनंद, प्रो उज्ज्वल पाठक ने संयुक्त रूप से किया. प्राचार्य ने कहा कि यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स बेस्ड है. इलेक्ट्रॉनिक्स की छात्राओं को भविष्य संवारने का बेहतर मौका मिला है. कंपनी के प्रतिनिधि संदीप विनायक निकम ने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स होम अप्लायंसेज बनाती है. इसका हेडक्वार्टर दक्षिणी चीन में है. ड्राइव में संस्थान की इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की 96 छात्राएं शामिल हुईं. इसमें 47 छात्राएं चुनी गयीं. चयनित छात्राओं को फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा के बाद पुणे में नौकरी करनी होगी. चयनित छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष में वेतन 17000 से 20,500 तक मिलेगा. धन्यवाद ज्ञापन प्रो रागिनी ने किया.राजकीय पॉलिटेक्निक में हुआ प्लेसमेंट
मुजफ्फरपुर.
राजकीय पॉलिटेक्निक में मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने प्लेसमेंट का आयोजन किया. इसमें यांत्रिकी, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स संकाय के 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. अंतिम रूप से सभी उत्तीर्ण छात्रों को पुणे अवस्थित कंपनी में काम करने के लिए जल्द ही रिजल्ट दिया जायेगा. प्राचार्य डॉ ठाकुर संजय कुमार ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके अच्छे भविष्य की कामना की. प्रशिक्षण व नियोजन पदाधिकारी डॉ मदन कुमार ने बताया कि यह कंपनी चयनित छात्रों को पुणे अवस्थित अपने प्लांट में ट्रेनिंग के बाद कंपनी पैरोल पर ले लेगी. पहले वर्ष में 2.1 लाख देगी. कार्यक्रम के शुरू में कंपनी के प्रतिनिधि ने सभी उपस्थित छात्रों को जॉब के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे.एलएस कॉलेज के चार छात्रों को ऑफर लेटर
मुजफ्फरपुर.
एलएस कॉलेज में एचसीएल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में अंतिम रूप से चयनित छात्रों को ऑफर लेटर दिया गया. कंपनी द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर कॉलेज के चार छात्रों का चयन किया गया है. सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें ऑफर लेटर दिया गया. प्राचार्य प्रो ओपी राय ने कहा कि यह कॉलेज के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि कॉलेज के छात्र एचसीएल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों की नियुक्ति प्रक्रिया में सफल हो रहे हैं. प्रो राय ने कहा कि एचसीएल के सहयोग से छात्रों के व्यापक आइटी ट्रेनिंग व विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए कंप्यूटर के आधुनिक टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षण की कार्ययोजना बनायी जा रही है. मौके पर डॉ ऋतुराज, डॉ रीमा, डॉ नवीन, डॉ शमशीर अली, एचसीएल के रजनीश सिंह, सुजीत, ऋषि, सत्येंद्र मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




