Muzaffarpur : कार से 38 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 12 Aug 2025 9:08 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : कार से 38 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कांटी. थाना क्षेत्र के कांटी चौक के पास से सोमवार की देर रात एक कार से शराब ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया गिरफ्तार तस्कर की पहचान नरसंडा सरमसपुर निवासी अंकित कुमार और प्रकाश कुमार के रूप में हुई है. बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. थानाध्यक्ष रविकांत पाठक और अपर थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह को पुलिस बल के साथ तस्करों को पकड़ने का निर्देश दिया गया. इसी दौरान अपर थानाध्यक्ष ने कार रोक तलाशी ली तो विदेशी शराब बरामद की गयी. डीएसपी पश्चिमी ने बताया कि कार से लगभग 38 लीटर विदेशी शराब मिली. विदेशी शराब के साथ कार को जब्त कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन