पुरानी गुदरी रोड पर एटीएम कार्ड बदलकर 31 हजार की ठगी

Updated:
विज्ञापन
पुरानी गुदरी रोड पर एटीएम कार्ड बदलकर 31 हजार की ठगी

31 thousand rupees fraud by changing ATM card

विज्ञापन

संवाददाता मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी गुदरी रोड पर गुरुवार की दोपहर एटीएम में ठग ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया हैं. पीड़िता दिव्या कुमारी अपनी बहन के साथ गुदरी चौक स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने पहुंची थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे पांच बदमाशों ने चकमा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल डाला.एटीएम कार्ड बदलने के कुछ ही देर बाद पीड़िता के खाते से कुल 31 हजार रुपये निकाल लिए गए. जब दिव्या को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी.पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी. नगर थानेदार सरत कुमार ने बताया की सूचना मिली है. गस्ती दाल को भेजा गया था. सीसीटीवी जांच किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन