ePaper

125 यूनिट फ्री बिजली का समायोजन स्वत: बिल में होगा

Updated at : 29 Jul 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
125 यूनिट फ्री बिजली का समायोजन स्वत: बिल में होगा

125 यूनिट फ्री बिजली का समायोजन स्वत: बिल में होगा

विज्ञापन

फोटो दीपक 18

– उपभोक्ताओं को कुछ करने की आवश्यकता नहीं, कैंप लगाकर दी गयी जानकारी

– सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाये जायेंगे

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

राज्य सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट फ्री बिजली की सौगात दी गयी, जिसका लाभ एक अगस्त से यानि जुलाई माह की बिजली खपत पर लागू होगा. इसके लिए उपभोक्ताओं को अलग से किसी तरह का निबंधन या कोई कार्य करने की आवश्यकता नहीं है. कोई आवेदन नहीं चाहिए, कोई ओटीपी की आवश्यकता नहीं. यह लाभ बिजली बिल में स्वत: समायोजित होगा. इसको लेकर बिजली कंपनी का सॉफ्टवेयर डेवलप किया गया है. इसको लेकर शहरी क्षेत्र में एक दर्जन जगहों पर उपभोक्ताओं के जागरूकता के लिए कैंप लगाया गया. जिसमें उपभोक्ताओं को बताया गया कि यह लाभ नि:शुल्क है. वहीं सरकार अगले तीन साल में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ताओं के घरों के छत या सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगायेगी. जिसके लगाने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं वित्तीय सहायता भी मिलेगी. वहीं कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को पूर्ण वित्तीय सहायता सरकार द्वारा दी जायेगी. शहरी वन डिवीजन के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि जागरूकता कैंप एक दर्जन जगहों पर लगाया गया. उपभोक्ताओं को इस लाभ के लिए कुछ करने की आवश्यकता नहीं है.

फर्जी मैसेज से सावधान रहें

इस संबंध में उपभोक्ताओं को किसी तरह का फर्जी मैसेज आता है, उस पर ध्यान नहीं दें. उसे फौरन डिलिट कर दें. उस मैसेज के लिंक पर क्लिक नहीं करें. साइबर स्कैम करने वाले इसको लेकर उपभोक्ताओं से फ्रॉड करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में बिजली कंपनी ने किसी भी तरह के संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और अपनी निजी जानकारी साक्षा ना करने की अपील की है. बिजली कंपनी के सॉफ्टवेयर में मुफ्त यूनिट के समायोजन को एक्टिवेट किया गया है. इसके लिए उपभोक्ताओं को कुछ करने की आवश्यकता नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR GAURAV

लेखक के बारे में

By KUMAR GAURAV

KUMAR GAURAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन