पिक अप पर लदी 185 कार्टन विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated at : 09 Mar 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
पिक अप पर लदी 185 कार्टन विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

पिक अप पर लदी 185 कार्टन विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सकरा पुलिस ने रविवार को सकरा थाना चौक पर घेराबंदी कर खीरा लदी पिक अप वैन से 185 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया़ वहीं वैन चालक अजीत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्तार चालक से थाने पर पूछताछ कर रही है. चालक वैशाली जिले के मंडई गांव निवासी बताया है. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि पुलिस को पिक अप वैन पर खीरा की आर में भारी मात्रा में शराब छुपाकर रखी गयी थी़ इसह दाैरान होली में खपाने के लिए शराब की खेप थाना चौक से गुजरने की सूचना मिलने पर सख्ती बरती गयी़ इसी बीच पुलिस ने चारों ओर से चौक की घेराबंदी कर शराब लदी उक्त पिक अप वैन को पकड़ लिया. तलाशी लेने के दौरान शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि मामले में पिक अप वैन चालक सहित आधा दर्जन तस्करों पर केस दर्ज किया जायेगा. गिरफ्तार चालक को जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन