मन में मछली मारने पर 17 लोगों को किया नामजद

Published at :27 Jun 2024 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
मन में मछली मारने पर 17 लोगों को किया नामजद

कांटी थाना अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के पकड़ी मन में लगभग 5 क्विंटल मछली मारने का आवेदन थाना में दिया गया़ इसमें 17 लोगों को नामजद किया गया.

विज्ञापन

कांटी.थाना अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के पकड़ी मन में लगभग 5 क्विंटल मछली मारने का आवेदन थाना में दिया गया़ इसमें 17 लोगों को नामजद किया गया. आवेदक रामदास सहनी ने बताया कि बुधवार की सुबह जब वह मन की तरफ टहलने गया तो मन के पानी में मछली को उपलाते देखा. साथ ही नामजद लोगों के साथ दर्जनों लोगों को मन से मछली पकड़ते देख सभी को मना किया. परंतु किसी ने उसकी बात नहीं मानी और मछली पकड़ते रहे. बाद में हंगामा सुन ग्रामीणों के जुटने के बाद सभी मन से निकल भाग खड़े हुए. आवेदक ने बताया कि मछली लूटने के प्रयास में मन के पानी में जहर डालकर मन से लगभग 5 क्विंटल मछली लूट लिया गया है. मामले में 17 लोगों को नामजद किया गया है. आवेदक ने आशंका व्यक्त की है कि बड़ी षड्यंत्र कर कुछ समय पूर्व ही मत्स्य पदाधिकारी को हटाकर इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है. आवेदक ने बताया कि पूर्व भी दिन दहाड़े लाखों रुपये की मछली हथियार के बल पर लूट ली गयी थी, जिसको लेकर कांटी थाना में आवेदन दिया गया था. परंतु उस आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज भी नहीं की गयी थी. इसी कारण घटना को अंजाम दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन