गंदा चादर बिछाये जाने की बात बोलने पर रिश्तेदारों ने पति-पत्नी को पीटा

मुजफ्फरपुर : सादपुरा में रिश्तेदार के घर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मी और उनकी पत्नी को घर का चादर गंदा बोलने की मामूली बात पर मारपीट कर घायल कर दिया गया. इस बाबत बिजली विभाग के कर्मी रंधीर कुमार ने काजीमोहम्मदपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि वह नार्थ बिहार बिजली […]
मुजफ्फरपुर : सादपुरा में रिश्तेदार के घर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मी और उनकी पत्नी को घर का चादर गंदा बोलने की मामूली बात पर मारपीट कर घायल कर दिया गया. इस बाबत बिजली विभाग के कर्मी रंधीर कुमार ने काजीमोहम्मदपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि वह नार्थ बिहार बिजली विभाग में कार्यरत है.
वह मूल रूप से पटना के रहने वालेे हैं. वर्तमान में सादपुरा इलाके में किराये के मकान में रहते हैं. शनिवार को वह और पत्नी पूनम देवी के साथ रिश्तेदार के घर गये थे. हंसी मजाक में पत्नी ने रिश्तेदार काे बिस्तर पर बिछाये गये चादर को गंदा बोल दिया. इस पर रिश्तेदार क्रोधित हो गये. उन्होंने गाली-गलाैज शुरू कर दी.
घर पहुंच कर मारपीट करने लगे. पत्नी के साथ बदसलूकी की. पत्नी के गले से साेने की चेन छीन ली. पति और पत्नी किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग कर थाने पहुंचे. पुलिस को घटना से अवगत कराया. थानेदार मो. शुजाउद्दीन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




