हर घर, नल जल से जुड़ी 142 योजनाओं का होगा टेंडर

Updated at : 18 Dec 2019 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
हर घर, नल जल से जुड़ी 142 योजनाओं का होगा टेंडर

मुजफ्फरपुर : जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है. जिला प्रशासन के साथ निगम के अधिकारी भी एक्टिव हो गये हैं. शहरी क्षेत्र में लंबित सात निश्चय के तहत कच्ची-गली नाली सहित हर घर, नल जल से जुड़े एक-एक योजनाओं की मॉनीटरिंग शुरू हो गयी है. महीनों से […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है. जिला प्रशासन के साथ निगम के अधिकारी भी एक्टिव हो गये हैं. शहरी क्षेत्र में लंबित सात निश्चय के तहत कच्ची-गली नाली सहित हर घर, नल जल से जुड़े एक-एक योजनाओं की मॉनीटरिंग शुरू हो गयी है. महीनों से लंबित जल-नल की 142 योजनाओं को आनन-फानन में टेंडर प्रकाशित करने के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग पटना को भेज दिया है. इसके अलावा 11 बंद जनमीनार का टेंडर फाइनल कर वर्क ऑर्डर नगर आयुक्त ने जारी कर दिया है.

वहीं, शहर में बुडको के माध्यम से कितने विकास योजनाओं का काम हाल-फिलहाल में संपन्न हुआ है. कितनी योजनाएं लंबित है. कितने पर काम चल रहा है. इन सब की जानकारी नगर आयुक्त ने पत्र लिख कार्यपालक अभियंता से मांगी है.

इसके अलावा खराब चापाकल की हुई मरम्मत से संबंधित भी रिपोर्ट जल कार्य शाखा से तलब की है. इससे संबंधित पूरी जानकारी जुटाने में दिन-रात निगम कर्मी जुटे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन