जिले में डेंगू के आठ नये मरीज मिले

मुजफ्फरपुर : जिले में डेंगू का कहर लगातार जारी है. बुधवार को जिले में आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. एसकेएमसीएच में टेस्ट के बाद इनमें बीमारी कंफर्म की गयी. इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 122 हो गयी है. जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार के अनुसार […]
मुजफ्फरपुर : जिले में डेंगू का कहर लगातार जारी है. बुधवार को जिले में आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. एसकेएमसीएच में टेस्ट के बाद इनमें बीमारी कंफर्म की गयी. इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 122 हो गयी है.
जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार के अनुसार मुजफ्फरपुर के अलावा मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी के साथ अन्य जगहों से मरीज इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. बीमारी से बचाव के लिए लगातार फॉगिंग करायी जा रही है. शिशु व मेडिसिन विभाग के आपीडी में आने वाले मरीज आसपास सफाई रखने व पानी नहीं जमा होने देने की जानकारी डॉक्टर बुधवार को दे रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




