ट्रक की ठोकर से व्यवसायी की मौत, सादपुरा में हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2019 2:39 AM
मुजफ्फरपुर : कच्ची-पक्की चौक पर ट्रक की ठोकर से जख्मी हुए कपड़ा व्यवसायी मो इश्तेखार की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान पटना में हो गयी. पटना से शव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे को लेकर सादपुरा में टायर जला कर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने राहगीरों […]
मुजफ्फरपुर : कच्ची-पक्की चौक पर ट्रक की ठोकर से जख्मी हुए कपड़ा व्यवसायी मो इश्तेखार की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान पटना में हो गयी. पटना से शव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे को लेकर सादपुरा में टायर जला कर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने राहगीरों से बदसलूकी की. जाम से निकलने की कोशिश करनेवाले बाइक सवारों व ऑटो चालकों के साथ मारपीट भी की.
लाठी-डंडे से लैस दर्जनों युवक सड़क पर उतर कर आरोपित ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सूचना पर थानेदार मो. सुजाउद्दीन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे समझने को तैयार नहीं थे. इस दौरान पुलिस टीम के साथ आक्रोशित लोगों धक्का-मुक्की भी की. इसके बाद अघोरिया बाजार चौक पर भी जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










