सीएस के ड्राइवर समेत तीन पर बिजली चोरी की प्राथमिकी 4.35 लाख जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2019 3:26 AM
मुजफ्फरपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने विद्युत चोरी करते हुए सीएस के ड्राइवर रमेश कुमार ठाकुर सहित तीन लोगों को पकड़ा गया है. इसमें आजाद कॉलोनी रोड नंबर 03 निवासी नरेंद्र कुमार सिन्हा, शिवपुरी निवासी नरेश कुमार ओझा भी शामिल है. नरेंद्र कुमार सिन्हा के ऊपर 2.75 लाख रुपये का जुर्माना […]
मुजफ्फरपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने विद्युत चोरी करते हुए सीएस के ड्राइवर रमेश कुमार ठाकुर सहित तीन लोगों को पकड़ा गया है. इसमें आजाद कॉलोनी रोड नंबर 03 निवासी नरेंद्र कुमार सिन्हा, शिवपुरी निवासी नरेश कुमार ओझा भी शामिल है.
नरेंद्र कुमार सिन्हा के ऊपर 2.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इनके ऊपर मीटर बाईपास कर बिजली चोरी का आरोप है. वहीं सीएस के ड्राइवर पर सरकारी क्वार्टर में मेन एलटी लाइन से टोका फंसा बिजली चोरी करने का आरोप है. इनके ऊपर 1.54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही तीनों के विरुद्ध माड़ीपुर के कनीय अभियंता कंचन कुमार ने काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. इसकी जानकारी शहरी क्षेत्र वन के कार्यपालक अभियंता राजू कुमार ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










