जिले में हो सकती है हल्की बारिश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के जिलों में अगले 36 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान तराई व मैदानी जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है. डॉ राजेंद्र प्रसाद […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के जिलों में अगले 36 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान तराई व मैदानी जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है.
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से जारी मौसम बुलेटिन में इसकी संभावना व्यक्त की गयी है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. शुक्रवार को जिले के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई. शुक्रवार को अधिकतम 30.5 डिग्री व न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










