पर्यवेक्षण गृह की बाउंड्रीवाल फांदकर चार किशोर भागे, एक को पुिलस कर्मियों ने खदेड़कर पकड़ा
मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर स्थित पर्यवेक्षण गृह से चार विधि विवादित किशोर बाउंड्री फांदकर भाग गये. इसमें से एक को सुरक्षाकर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. भागनेवालों में दो सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर व महिंदवारा थाना और एक मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. तीनों के खिलाफ अहियापुर, कटरा, रून्नीसैदरपुर, हथौड़ी व महिंदवारा थाने […]
मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर स्थित पर्यवेक्षण गृह से चार विधि विवादित किशोर बाउंड्री फांदकर भाग गये. इसमें से एक को सुरक्षाकर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. भागनेवालों में दो सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर व महिंदवारा थाना और एक मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. तीनों के खिलाफ अहियापुर, कटरा, रून्नीसैदरपुर, हथौड़ी व महिंदवारा थाने में लूट, छिनतई व आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. महिंदवारा थाना क्षेत्र के किशोर पर लूटपाट के दौरान युवक की हत्या की भी प्राथमिकी दर्ज है. मामले में पर्यवेक्षण गृहके अधीक्षक ने मंगलवार को नगर थाने में सनहा दर्ज कराया है. पुलिस तीनों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए