आवास योजना के बाकी लाभुकों के अकाउंट में जल्द भेजें राशि
Updated at : 27 Sep 2019 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

48 लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसफर कर काम शुरू करने का निर्देश मुजफ्फरपुर : पीएम शहरी आवास योजना को लेकर नगर निगम में गुरुवार को मेगा कैंप लगाया गया. हालांकि, बारिश के कारण कैंप में अधिकतर लाभुक व पार्षद नहीं पहुंच सके. लेकिन जो लाभुक आये, उन्हें उनके आवास योजना की संचिका में जो […]
विज्ञापन
48 लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसफर कर काम शुरू करने का निर्देश
मुजफ्फरपुर : पीएम शहरी आवास योजना को लेकर नगर निगम में गुरुवार को मेगा कैंप लगाया गया. हालांकि, बारिश के कारण कैंप में अधिकतर लाभुक व पार्षद नहीं पहुंच सके. लेकिन जो लाभुक आये, उन्हें उनके आवास योजना की संचिका में जो कमी थी, उसे दूर करने के लिए आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया.
मेयर सुरेश कुमार ने इसको लेकर एक मीटिंग भी की. इसमें नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद, उप नगर आयुक्त रणधीर लाल के अलावा आवास योजना से जुड़े अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. इस दौरान मेयर ने दस्तावेजों की जांच हो चुके लाभुकों के संचिका में जो भी कमी है, उसे दूर कर प्रथम किस्त की राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया. नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द ही फिर से एक कैंप लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




