मेरी सियासी पारी प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के साथ हो सकती है समाप्त : गिरिराज सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2019 4:48 PM
मुजफ्फरपुर : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनकी राजनीतिक पारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के साथ खत्म हो सकती है. संवाददाताओं ने तेज तर्रार भाजपा नेता से अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद की उनकी दावेदारी के बारे में सवाल किया था. इस पर गिरिराज सिंह ने […]
मुजफ्फरपुर : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनकी राजनीतिक पारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के साथ खत्म हो सकती है. संवाददाताओं ने तेज तर्रार भाजपा नेता से अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद की उनकी दावेदारी के बारे में सवाल किया था. इस पर गिरिराज सिंह ने कहा, ‘‘मैं पार्टी के उन कार्यकर्ताओं में से एक हूं जो कश्मीर के भारत से एकीकरण का सपना लेकर सार्वजनिक जीवन में आए थे. जिस सपने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन बलिदान कर दिया, उसे मोदी ने साकार किया.’
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘‘मैं सत्ता या पद प्राप्त करने के लिए राजनीति में नहीं आया था. इसलिए मुझे लगता है कि मेरी राजनीतिक पारी समापन की ओर है. यह प्रधानमंत्री मोदी के वर्तमान कार्यकाल के बाद समाप्त हो सकती है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










