भीड़ ने महिला को बच्चा चोर समझ कर खदेड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : लेप्रोसी मिशन चौक के पास शनिवार की दोपहर बेटे के साथ रास्ते से गुजर रही महिला को भीड़ ने बच्चा चोर समझ 200 मीटर खदेड़ दिया. इसके बाद भी लोगों ने महिला का रास्ता रोक दिया. लोगों को शक था कि महिला बच्चा चोरी कर अपने साथ ले जा रही है. महिला आक्रोशित […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : लेप्रोसी मिशन चौक के पास शनिवार की दोपहर बेटे के साथ रास्ते से गुजर रही महिला को भीड़ ने बच्चा चोर समझ 200 मीटर खदेड़ दिया. इसके बाद भी लोगों ने महिला का रास्ता रोक दिया. लोगों को शक था कि महिला बच्चा चोरी कर अपने साथ ले जा रही है. महिला आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन लोग उसका बच्चा मानने को तैयार नहीं थे. बाद में उसके एक परिचित के पहुंचने के बाद महिला को सुरक्षित वहां से जाने दिया गया.
घटना की सूचना पर मिठनपुरा थानेदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की. हालांकि, महिला के चले जाने के कारण उसका बयान नहीं दर्ज कर पायी.
थानेदार भागीरथ प्रसाद ने बताया कि एक महिला को लेप्रोसी मिशन चौक के पास लोगों ने खदेड़ दिया था. बच्चा महिला का ही था. वह बनारस बैंक चौक स्थित मायके से मुशहरी थानाक्षेत्र स्थित ससुराल जा रही थी.
सूचना मिली है कि महिला का मायके में कुछ विवाद हुआ था. इसी को लेकर अपने छोटे बेटे के साथ पैदल ही अपने ससुराल जा रही थी. इसी दौरान बच्चा चोर के शक में भीड़ ने उसेखदेड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










