ePaper

मुजफ्फरपुर : इंजीनियरिंग कॉलेजों में 4544 सीटें रह गयीं खाली

Updated at : 11 Sep 2019 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : इंजीनियरिंग कॉलेजों में 4544 सीटें रह गयीं खाली

मृत्युंजय मुजफ्फरपुर : बिहार के इंजीनियरिंग काॅलेजों में इस वर्ष 4544 सीटें खाली रह गयीं. तीसरी काउंसेलिंग के बाद भी सभी सीटों पर दाखिला नहीं हो सका. सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को मिलाकर कुल सीट 9444 थी, जिसमें 4900 पर दाखिले हुए. नये इंजीनियरिंग काॅलेज खुले हैं, उनमें नामांकन का आंकड़ा 50 भी नहीं पहुंचा है. […]

विज्ञापन

मृत्युंजय

मुजफ्फरपुर : बिहार के इंजीनियरिंग काॅलेजों में इस वर्ष 4544 सीटें खाली रह गयीं. तीसरी काउंसेलिंग के बाद भी सभी सीटों पर दाखिला नहीं हो सका. सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को मिलाकर कुल सीट 9444 थी, जिसमें 4900 पर दाखिले हुए. नये इंजीनियरिंग काॅलेज खुले हैं, उनमें नामांकन का आंकड़ा 50 भी नहीं पहुंचा है. एमआईटी समेत उत्तर बिहार के काॅलेजों में 787 सीटें खाली रह गयीं. इस वर्ष सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों ने अगस्त महीने में छात्रों की तीन बार काउंसेलिंग करायी, फिर भी सीटें नहीं भरीं.

कंप्यूटर साइंस व इलेक्ट्रिकल में सीटें खाली : कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल ब्रांच की भी सीटें खाली रह गयीं. एमआईटी में इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन की दो सीटें, गया इंजीनियरिंग काॅलेज में कंप्यूटर साइंस की दो, सीतामढ़ी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की 14 और कंप्यूटर साइंस की 10 तथा दरभंगा में कंप्यूटर साइंस की सात सीटें खाली रह गयीं.

कई विषयों में नहीं हैं शिक्षक

इंजीनियरिंग कॉलेजों में कई विषयों में शिक्षक नहीं हैं. कंप्यूटर साइंस में कई कॉलेज शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं. जो नये इंजीनियरिंग कॉलेज खोले गये हैं, वहां गेस्ट शिक्षक की बहाली कर छात्रों को पढ़ाने के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी विचार कर रहा है. इसके अलावा इन कॉलेजों में लैब तकनीशियन की भी नियुक्ति करना बाकी है.

ज्यादातर नये कॉलेजों की 50% सीटें नहीं भरीं

राज्य में नये खुले 19 इंजीनियरिंग कॉलेजों की हालत बहुत ही खराब है. यहां कुछ काॅलेजों में दाखिले का आंकड़ा 50 तक भी नहीं पहुंचा है. नये खुले कॉलेजों में कुल सीटें 252 दी गयी हैं. जिन काॅलेजों में काफी कम एडमिशन हुए हैं, उनमें शिवहर, मधुबनी, बेतिया, शेखपुरा, खगड़िया, अररिया, सीवान, लखीसराय और मुंगेर शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन